सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर 9, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक मोहब्बत की तलाश है

एक मोहब्बत की तलाश है।  कोई तो चाहिए जिंदगी में, जो दिल के करीब हो। जो दिल की हर बात को सुने, कुछ खास हो प्यार का एहसास हो। बस उसी की सोहबत में ये दिन रात हो। जो कांधे पर सर रख कर अपना समझे।  प्यार भरी मुस्कान देने वाला हो, जो हर गम़ खुशी में शामिल हो। जो टीचर की तरह सवाल करने वाला हो, गलती करने पर कहने वाला हो, जो मुझे संवारनें वाला हो। जब कभी हो गम का साया,  तो गले लगाकर खुशी देने वाला हो।  ऐसा सनम हो तो दिल तो क्या  जान भी सौ मर्तबा कुर्बान कर दु उस पर।